सीहोर में महिलाओं और बच्चियों पर गलत टिप्पणियां करने वाले युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पहले तो मजनू बने युवक का भूत उतारा। इसके बाद जुलूस निकालते हुए कोतवाली थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला गुरुवार रात 11 बजे का है। मजनू को जुलूस निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में कोतवाली पुलिस ने युवक को उसके किए की सजा के रूप में कोर्ट प्रस्तुत किया था, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- सोनम इस फ्लैट में छुपी थी, राज कुशवाह नहीं इस व्यक्ति ने की बुकिंग, मकान मालिक का बड़ा खुलासा
जानकारी के अनुसार ब्रम्हपुरी कॉलोनी निवासी आरोपी युवक का नाम सुमित लंबे समय से महिलाओं और बालिकाओं पर अनर्गल टिप्पणियां कर रहा था, जिससे इलाके के लोग काफी नाराज थे। गुरुवार रात कॉलोनी के लोगों ने एक महिला पर टीका-टिप्पणी करते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने मजनू की खैर-खबर लेकर जमकर सबक सिखाया।
ये भी पढ़ें- सोनम से रिश्ता खत्म कर गोविंद ने किया जीजा का पिंडदान, राजा के मोक्ष के लिए किया गया पूजन
भीड़ ने आरोपी युवक को पकडक़र थाने में पुलिस के हवाले किया
पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। जब आरोपी युवक सुमित को मुख्य मार्ग से बड़ी संख्या में लोग पकड़कर कोतवाली थाना लेकर पहुंचे। लोगों का आरोप है कि यह युवक लंबे समय से छेड़छाड़ जैसी हरकतें कर रहा था, लेकिन वह लोगों की पकड़ में आ गया। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने बताया कि आरोपी युवक सुमित के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 दो और 196 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय भेजा गया था, जहां से युवक को जेल भेज दिया गया।