फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भालू को देख खिले पर्यटकों के चेहरे, देखें वीडियो

Tue, 06 Dec 2022 05:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भालू नजर आ रहा है। बाघों के गढ़ बांधवगढ़ में भालू को देख पर्यटकों के चेहरे खिल उठे।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन से शनिवार रविवार को भालू का वीडियो सामने आया है। पर्यटक अक्सर बाघ को देखने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए टाइगर रिजर्व पहुंचते हैं। लेकिन जंगल में भालू ने अपनी आमद दर्ज करवाई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन में गए पर्यटक जंगल सफारी में कर ही रहे थे इसी दौरान भालू पहले जंगल में एक मेढ़ पर घूम रहा था और उसके बाद पर्यटकों की जिप्सी के सामने से वन मार्ग को पार कर जंगल की ओर चला गया। पर्यटकों ने भालू को देख बिना समय गवाए वीडियो बना लिया, जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें