फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: सतना में पांच वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, चेहरा जख्मी, घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

Mon, 26 Jan 2026 10:24 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सतना जिले के कोठी तहसील अंतर्गत पैकौरा गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पागल कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्ची का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पैकौरा गांव निवासी मुकेश विश्वकर्मा की पांच वर्षीय पुत्री महक घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक पीछे से आए एक पागल कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसके चेहरे को बुरी तरह नोंच लिया। कुत्ते के दांत बच्ची के मुंह में धंस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को भगाया। यदि समय पर लोग मौके पर नहीं पहुंचते, तो बच्ची की जान को और भी बड़ा खतरा हो सकता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह के ध्वज फहराने पर क्यों मचा बवाल? कांग्रेस इस बात से है खफा

कोठी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर
घायल बच्ची को तत्काल कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि चेहरे पर गंभीर चोटें और दांत गहराई तक धंसने के कारण डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को नाजुक बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज जारी है।

गांव में दहशत, लोगों में आक्रोश
घटना के बाद पैकौरा गांव में आवारा और पागल कुत्तों को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पागल और आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से मासूम बच्चों और ग्रामीणों को बचाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें