फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दादा बनने की उम्र में पिता बना 62 वर्षीय शख्स, दूसरी पत्नी ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

Wed, 14 Jun 2023 02:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

मध्यप्रदेश के सतना जिले में 62 वर्ष की उम्र में एक शख्स तीन बच्चों का पिता बना है। उसकी 42 वर्षीय दूसरी पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि प्रीमेच्योर डिलीवरी होने की वजह से बच्चों का वजन बेहद कम है, जिसकी वजह से बच्चों को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया है।  

गोविंद कुशवाहा के पहली पत्नी से जन्मे बेटे की 18 वर्ष की उम्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गोविंद बुरी तरह से टूट गए थे और उनके दांपत्य जीवन में मायूसी छा गई थी। दूसरी संतान के लिए गोविंद कुशवाहा ने अपनी पहली पत्नी को डॉक्टर दिखाया लेकिन काफी इलाज के बाद भी कस्तूरी बाई मां नहीं बन सकती। दोनों पति पत्नी उदास थे और फिर पहली पत्नी कस्तूरी बाई ने पति को दूसरा विवाह करने के लिए राजी किया। पांच साल पहले गोविंद सिंह ने कंचनपुर की रहने वाली हीराबाई से दूसरी शादी की थी, जिसके बाद मंगलवार को उनकी दूसरी पत्नी हीराबाई ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिया। तीनों बच्चे लड़के हैं। घर में किलकारियां गूंजने के बाद अब गोविंद सिंह के घर फिर से खुशियां लौट आई हैं। गोविंद सिंह की पहली पत्नी कस्तूरी बाई अतर्वेदिया पंचायत की सरपंच रह चुकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें