फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: बारिश में भीगा खरीदी केंद्रों पर रखा गेहूं, अनाज बचाने नहीं कोई इंतजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Updated Mon, 14 Apr 2025 08:19 AM IST

सागर जिले में अनेक स्थानों पर रविवार की शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह दौर कही तेज तो कही बूंदाबांदी के रूप में रहा। जिले के बंडा में तेज धूप के साथ अचानक झमाझम बारिश होने से बंडा मंडी परिसर के खरीदी केंद्र में रखा गेहूं भीग गया। इस गेहूं खरीदी केंद्र पर खुले गेहूं की तुलाई की जा रही थी और अचानक हुई बारिश के पानी से गेहूं भीग गया। खरीदी केंद्र संचालक ने पानी से बचने की कोई व्यवस्था केंद्र पर नहीं की थी।

ये भी पढ़ें- ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर कई माह तक किया दुष्कर्म, दबाव बनाया तो की मारपीट, केस दर्ज

बंडा की कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित गेहूं खरीदी केंद्र बमुराभेड़ा में आसपास के ग्रामों के किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। बारिश के बाद यहां का नजारा बदल गया है। बमूराभेडा खरीदीं केंद्र में तुलाई के बाद खुले में रखी बोरियां पानी में तर नजर आ रही थीं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस खरीदी केंद्र पर कई कुंटल भीग गया है। इसमें खरीदीं केंद्रों के संचालकों की लापरवाही सामने आई है।

ये भी पढ़ें- बेटे की हरकत पर घिरे भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

बंडा एवं आस पास क्षेत्र में खरीदीं केंद्र, बमूराभेडा, भेडाखास,प टौआ, मुड़िया,पजनारी, क्वायला, उल्दन, जगथर, मगरधा, बिनैका, नीमोन, बरा, भडराना, सहावन, सौरईछापरी में खरीदी केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों पर खुले में तुलाई की जा रही है इन केंद्रों पर अचानक होने वाली बारिश से गेहूं को बचाने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इस मामले में मीडिया के द्वारा बंडा एसडीएम रवींश श्रीवास्तव एवं खाद्य विभाग की अधिकारी चारू जैन को बार-बार फोन लगा कर जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें