फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नेशनल हाइवे पर युवक का बाइक पर स्टंट करने का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 19 Sep 2024 05:15 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन लोग सुरक्षित वाहन चलाने की जगह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सागर की खुरई में एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक नेशनल हाइवे बीना-सागर रोड पर बाइक पर सवार होकर सड़क पर जानलेवा स्टंट करते हुए नजर आया है। ये युवक तेज रफ्तार में सड़क पर बाइक पर स्टंट करते हुए निकल रहा था।

पुलिस यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों को जागरुक करने के साथ ही लगातार कार्रवाई भी कर रही है। जबकि बाइक से स्टंट करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक जानलेवा स्टंट कर रहा है। इस वीडियो में एक युवक बीना तरफ से खुरई आते समय स्थानीय डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार में चलती हुई बाइक पर खड़ा होकर स्टंट करने लगता है।

यह स्टंट जानलेवा हो सकता है। इसके बाद भी हाइवे पर बाइक सवार स्टंट करता रहता है। वीडियो खुरई देहात थाना क्षेत्र बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। युवक की पहचान पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें