फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर के देवरी में बनी महाकाली की प्रतिमा छतरपुर में होगी विराजमान, धूमधाम से ले जाई गई

Sat, 14 Sep 2024 09:12 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

माता के नवरात्र आने में अभी काफी समय है, लेकिन नवदुर्गा पंडाल लगाने वालों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते गुरुवार को सागर जिले के देवरी कलां से महाकाली की प्रतिमा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। यह प्रतिमा देवरी से छतरपुर ले जाई, जहां नवरात्र में इसकी स्थापना की जाएगी।

मां महाकाली की भव्य प्रतिमा की शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई, जो सिविल लाइन चौराहे से छतरपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां महाकाली की पूजा की और प्रतिमा पर फूल बरसाए। मूर्तिकार नीरज नामदेव ने बताया कि मां महाकाली की प्रतिमा का निर्माण देवरी में उनके द्वारा किया गया और गुरुवार को भव्य प्रतिमा की विदाई छतरपुर के लिए नगरवासियों द्वारा की गई। इस दौरान नगर में भक्तिमय माहौल नजर आया, ढोल-ताशों पर भक्तगण झूमते हुए माता के जयकारे लगाते दिखे।

मूर्तिकार नीरज नामदेव बताया कि छतरपुर में राधिका गार्डन में दुर्गाशन समिति के अध्यक्ष पंडित त्रिवेंद्र पांडे द्वारा यह प्रतिमा नवरात्र में विराजमान की जाती है। यह परंपरा पिछले साल से शुरू हुई थी और इस वर्ष भी उनके आग्रह पर महाकाली प्रतिमा का निर्माण देवरी में किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें