फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: जलकुंभी से भरी झील को अब मशीन का सहारा, नगर निगम मशीन से हटा रहा जलकुंभी

Sat, 14 Sep 2024 10:01 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील में जमा जलकुंभी को निकालने के लिए प्रशासन अब मशीनों का सहारा ले रहा है। जलकुंभी एवं झील सफाई हेतु स्मार्ट सिटी द्वारा नवीन एक्सकेबेटर फ्लोटिंग मशीन क्रय की गई है, जिससे की झील की नियमित सफाई की जा सके। एक्सकेबेटर फ्लोटिंग मशीन से झील में लगातार पनपने वाली जलकुंभी और अन्य कचरे की साफ-सफाई कम समय में की जा सके। इस उद्देश्य से यह एक्सकेबेटर फ्लोटिंग मशीन सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा क्रय की गई है। यह मशीन सागर तालाब के साथ ही अन्य आस-पास के नदी तालाब आदि की सफाई में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

मशीन की मदद से लाखा बंजारा झील के छोटे भाग छोटी झील को साफ स्वच्छ कराने के निर्देश भी दिए। अब मशीन द्वारा छोटी झील की जलकुंभी हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी देते हुए निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि कोबेल्को इंडिया की यह विशालकाय फ्लोटिंग मशीन झील से जलकुंभी सहित अन्य कचरा आदि झील के पानी पर तैरते हुए निकालने में सक्षम है। 12-14 टन क्षमता वाली इस मशीन की बकेट साइज चार मीटर क्यूब है। यह मशीन लगभग 2-3 मीटर से अधिक गहराई तक झील से कीचड़ कंकड़ पत्थर आदि निकालने में सक्षम है और अधिक लम्बाई का बूम होने के कारण यह मशीन एक ही स्थल पर खड़ी होकर लम्बी दूरी तक साफ-सफाई आदि कार्य कर सकती है।

विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए इंजन और पावर ट्रेन, उच्चतम ईंधन दक्षता, उन्नत मेक्ट्रोनिक्स तथा सुरक्षा और आराम की दृस्टि से भी बेहतर है। मोटी स्टील प्लेट का बड़ा क्रॉस-सेक्शन बूम, ढीली चट्टानों पर आसान आवागमन के लिए शक्तिशाली यात्रा प्रणाली, प्रबलित ट्रैक गाइड बेहतर निस्पंदन प्रणाली हेतु निर्मित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें