फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: लोहे के गाटर की टक्कर से महिला की मौत, लोडर के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, लोगों ने लगाया जाम

Mon, 23 Dec 2024 09:31 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर के तिली क्षेत्र में घरौंदा आश्रम के सामने रविवार शाम 7:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सागर शहर के तिली क्षेत्र में लोहे के गाटर लेकर जा रहे लोडर से अनियंत्रित हो गया। इस दौरान उसमें लोड लोहे के गाटर तिरछे होकर सड़क से जा रही महिलाओं से टकरा गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक लोहे के गाटर लेकर एक फोर व्हीलर लोडर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से एक बस आ तो तभी लोडर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान लोडर में रखे लोहे के गाटर तिरछे हो गए और सड़क से गुजर रही दो महिलाओं से जा टकराए। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने लोडर में आग भी लगा दी, लेकिन पुलिस कर्मियों की सतर्कता से तुरंत आग बुझाई गई। पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला गया।

मृतक महिला के परिजनों ने बताया कृष्णा बाई और हरी बाई बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती मामा के लड़के को खाना देने गई थीं। वहां से वापस पैदल आ रही थीं। तभी घरौंदा आश्रम के सामने यह हादसा हो गया। हादसे में कृष्णा बाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि हरीबाई सकुशल है। हादसे की बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही लोडर को जप्त कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें