फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, कई दमकल वाहनों के प्रयास से चार घंटे में पाया गया काबू

Sun, 30 Mar 2025 02:31 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

शहर के तिलकगंज इलाके में झूला तिराहे के पास रविवार सुबह लकड़ी के एक टाल से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग जागे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद तुरंत ही फायर फाइटर गाड़ियों को बुलाया गया और आग बुझाने की मशक्कत शुरू की गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। यहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नगर निगम, नगर पालिका और सेना की फायर गाड़ियों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दरअसल, झूला तिराहे पर हरविंदर सिंह का लकड़ी का टाल है। टाल में बड़ी मात्रा में लकड़ी रखी थी। सुबह अचानक से टाल में आग लगी। सुबह का समय होने से कोई था नहीं, इसलिए आग ने भीषण रूप ले लिया। आग देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर आ गए।

ये भी पढ़ें-  फ्रेंचाइजी देकर 8.30 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, एमपी से महाराष्ट्र तक बिछाया जाल

फायर फाइटर गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत है किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टाल में हुए नुकसान का पंचनामा बनाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें