फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News : चबूतरे पर बैठे युवक को टक्कर मारकर भागी कार, सीसीटीवी में कैद हुआ हिट एंड रन का मामला

Sat, 19 Oct 2024 07:44 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

कल रात एक महंगी कार सड़क किनारे चबूतरे पर बैठे एक युवक टक्कर मारती हुई चली गई। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना तीन बत्ती तिराहे से कोतवाली थाने की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। सड़क किनारे चबूतरे पर बैठे मानसिक कमजोर व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में व्यक्ति उछलकर जमीन पर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके सामने आते ही पुलिस ने मामला जांच में लिया है। घटना शुक्रवार रात करीब 12.50 की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार तीन बत्ती से कोतवाली थाने की ओर जाने वाली घाटी पर एक ज्वेलर्स की दुकान के ओटले पर मानसिक कमजोर व्यक्ति बैठा हुआ था। रात करीब 12.50 बजे तीन बत्ती तिराहे की ओर से काले रंग की गाड़ी आई और उसे टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार में निकल गई।

सीसीटीवी आया सामने

इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में काले रंग की गाड़ी मानसिक कमजोर व्यक्ति को टक्कर मारकर भागते हुए साफ नजर रही है। फुटेज में उसके पहले ऑटो रिक्शा भी आते-जाते दिख रहे हैं। फुटेज सामने आते ही कोतवाली पुलिस ने मामला जांच में लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें