फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: स्कूली छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल, खिल उठे छात्राओं के चेहरे

Sat, 21 Dec 2024 08:08 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

शासन के द्वारा माध्यमिक एवं हाईस्कूलों में अध्ययनरत स्कूली छात्राओं की सुविधा के लिए निशुल्क साइकिल वितरण की योजना चलाई जा रही है। शनिवार को रहली में शासन की मंशा के अनुसार पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक पंडित गोपाल भार्गव ने रहली संकुल के अधीनस्थ शालाओं की पात्र छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। साथ ही कन्या हायर स्कूल में बनने वाले सर्व सुविधा युक्त कम्प्यूटर कक्ष का भूमिपूजन किया।

शासन के द्वारा स्कूलीय छात्राओं के हितार्थ चलाई जा रही निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत शाला से 3 किलोमीटर दूरी निवास करने वाली माध्यमिक शाला की कक्षा 6 एवं हाईस्कूल की कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल का वितरण किया जाता है। शासन की मंशा के अनुसार शनिवार को कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व मंत्री एवं विधायक पं. गोपाल भार्गव के द्वारा वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्कूलीय छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के कहा कि अशिक्षा समाज के लिए अभिशाप है। पूर्व काल में शिक्षा हासिल करना कठिन होता था। लेकिन अब सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं में माध्यम से सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। शिक्षा अब पालकों के लिए बोझ नहीं है। बेटियां दो घरों को चलाती हैं, बेटा एक घर को चलाता है। इसलिए बेटियां खूब मन लगाकर पढ़ो एवं क्षेत्र का नाम रोशन करो। मैं अपने जीते जी बेटियों को किसी प्रकार का अभाव नहीं होने दूंगा।

कार्यक्रम को गढ़ाकोटा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र जारोलिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष महेश यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनीष ठाकुर, एसडीएम गोविंद दुबे, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, थाना प्रभारी अनिल तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें