फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कलेक्टर संदीप ने अफसरों से सवाल पूछा तो छा गई शांति, CMHO से कहा- आप तो हां करो...; फिर कही यह बात

Wed, 05 Feb 2025 10:06 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर के कलेक्टर संदीप जीआर तमाम अफसरों के साथ अपने कार्यालय में थे। इस दौरान उन्होंने एक सवाल किया, जिसे सुनकर अफसर सन्न रह गए। कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। यह देख कलेक्टर भी दंग रह गए। चार-पांच सेकेंड तक किसी ने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ ) से कहा, कम से कम आप तो हां बोल दीजिए। यह सुनते ही वहां मौजूद अफसरों की हंसी छूट गई।

दरअसल, सागर के एक सरकारी स्कूल जमुनिया चिखली में गणतंत्र दिवस के दिन एक शिक्षक को हार्ट अटैक आ गया। शिक्षक कुर्सी पर बैठे-बैठे गिर गए। यहां करीब 25 दिन पहले बच्चों को CPR का प्रशिक्षण दिया गया था। ऐसे में शिक्षक बेहोश हुए तो स्कूल स्टाफ और मौजूद बच्चे घबरा गए। लेकिन, भीड़ में से दो छात्राएं निशिका और प्रतीक्षा आगे आईं। उन्होंने शिक्षक को CPR दिया, जिससे वे होश में आ गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

छात्राओं के इस कारनामे के बारे में जब कलेक्टर को जानकारी लगी तो उन्होंने दोनों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर कार्यालय बुलाया। जहां, कलेक्टर की ओर से छात्राओं का सम्मान किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने वहां मौजूद अफसर-कर्मचारियों से पूछ लिया, क्या यहां किसी को CPR देना आता है? इस सवाल पर सभी बगलें झांकने लगे। यह देखकर कलेक्टर हैरान रह गए और उन्होंने सभी की ट्रेनिंग कराने की बात कही। तब जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा- हम इसको प्लान कर रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने कहा, प्लान नहीं, जल्दी ट्रेनिंग शुरू कराइए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें