बुंदेलखंड के गौरव पद्मश्री रामसहाय पांडे की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।नम आंखों से शामिल हुए हजारों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धाजलि दी। इस यात्रा में राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी और आमजनता समेत शहर की कई हस्तियां उपस्थित रहीं। घर से मुक्तिधाम तक जाते हुए शव यात्रा के आगे राई नृत्य करके उन्हें विदाई दी गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया।
बुंदेलखंड के गौरव पद्मश्री रामसहाय पांडे का 92 वर्ष की आयु में मंगलवार तड़के पांच बजे लंबी बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका यहां फेफड़ों में संक्रमण का इलाज किया जा रहा था। सुबह पांच बजे उनका निधन होते इसकी सूचना लोगों को लगते ही सागर सहित समूचे बुंदेलखंड में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में ROB पुल का वर्चुअल शुभांरभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता को किया समर्पित
रामसहाय पांडे के निधन की सूचना मिलते ही सागर सहित आसपास के लोग उनके निवास पर पहुंचने लगे थे। जहां से दोपहर एक बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा के उनके घर से लेकर मुक्तिधाम तक शव के आगे राई नृत्य करते हुए उनके शिष्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में शहर के राजनेता, समाजसेवक, प्रशासनिक अधिकारियों समेत आम जनता भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई।
यह भी पढ़ें: पति की फांसी के फंदे में लटकती लाश देखकर बदहवास पत्नी ने पिया फिनायल, गंभीर हालात में इलाज जारी