फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सर्वजीत सिंह की गिरफ्तारी पर बढ़ा सियासी बवाल, प्रहलाद पटेल के समर्थन में आए मंत्री धर्मेंद्र लोधी

Wed, 08 Jul 2026 11:36 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

मध्य प्रदेश में भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा पुलिस कार्रवाई को गलत बताने के बाद, अब राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी उनके समर्थन में आ गए हैं।

मामले पर बोलते हुए राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सीनियर मंत्री प्रहलाद पटेल का खुला समर्थन किया। लोधी ने कहा कि अगर प्रहलाद पटेल ने इस मामले को उठाया है, तो सही ही उठाया होगा। लोधी ने प्रहलाद पटेल के सियासी कद का हवाला देते हुए कहा कि उनकी बात को न तो काटा जा सकता है और न ही टाला जा सकता है। लोधी के इस बयान से साफ है कि संगठन के भीतर इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी है।

ये भी पढ़ें: फिर मारा गया पति: प्रेमी के साथ रची साजिश और करवा दी पति की हत्या, करतूत छिपाने जंगल में ठिकाने लगाया शव

क्या है मामला?
दरअसल पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता सर्वजीत सिंह को एक-दो वर्ष पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। इस एक्शन के तुरंत बाद ही प्रहलाद पटेल ने इसे गलत ठहराया था, जिसके बाद अब धर्मेंद्र लोधी भी खुलकर प्रहलाद पटेल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वही सर्वजीत की गिरफ्तारी के विरोध में जिले का लोधी समाज भी एकजुट हो गया है।

अपनी ही सरकार में एक रसूखदार भाजपा नेता की पुरानी फाइल खोलकर हुई इस गिरफ्तारी ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। दो मंत्रियों के तल्ख तेवरों के बाद अब पुलिस और प्रशासन बैकफुट पर नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें