फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: खेत में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने कार्रवाई कर 7.40 लाख का माल जब्त किया, आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Updated Mon, 22 Dec 2025 11:59 AM IST

जिले की जैसीनगर थाना पुलिस ने ग्राम सेवन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार को मुख्य मार्ग के किनारे एक बाड़े में छापेमारी कर गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया। मौके से 63 हरे-भरे पौधे बरामद किए गए हैं, जिनका वजन लगभग 74 किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत साढ़े सात लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि उन्हें मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम सेवन में मेन रोड किनारे ट्रांसफार्मर के पास एक बाड़े में चोरी-छिपे गांजे की खेती की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। शनिवार दोपहर जब पुलिस ने अचानक दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर टीम भी दंग रह गई। बाड़े में व्यवस्थित तरीके से गांजे के पौधे उगाए गए थे। पुलिस को देखते ही आरोपी रविन्द्र ठाकुर (32) ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।

ये भी पढ़ें: Maihar News: सरकारी स्कूल के अतिथि शिक्षक पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मां ने सरेआम चप्पलों से की पिटाई

पुलिस ने बाड़े से कुल 63 नग हरे-गीले गांजे के पौधे जब्त किए। तौल कराने पर गांजे का कुल वजन 74 किलो 280 ग्राम निकला। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस ने पौधों को पांच बोरियों में भरकर सील कर दिया है और साक्ष्य के तौर पर मिट्टी के नमूने भी लिए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से यहां खेती कर रहा था। वह गांजे को सुखाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाता था और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करता था। आरोपी के पास खेती से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

पुलिस को संदेह है कि इस अवैध कारोबार के पीछे एक बड़ा नशा तस्करी नेटवर्क हो सकता है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि नशे की कमाई का पैसा कहां-कहां ट्रांस्फर हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें