फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: दतिया-ग्वालियर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार चालक की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Updated Mon, 22 Dec 2025 10:38 AM IST

दतिया-ग्वालियर हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना चिरुला थाना क्षेत्र के पास उस समय हुई, जब आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही बाइक समय पर नहीं रुक सकी और ट्रक में जा घुसी।

बाइक के ट्रक से टकराते ही उसके पीछे चल रही एक कार भी संतुलन नहीं संभाल पाई और ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: MP: आष्टा में दो समुदायों के बीच हिंसा, भोपाल-इंदौर हाईवे जाम; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज हालात अब काबू में

इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चिरुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें