फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में बेटे ने बुजुर्ग बाप को गिरा-गिराकर पीटा, एफआईआर दर्ज, देखें वीडियो

Mon, 24 Mar 2025 09:58 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

जिस बाप ने अपने बेटे को उंगली पकड़कर चलाना सिखाया, उसे पाला-पोसा अब जवान होकर वही बेटा अपने बाप की जान लेने पर उतारु हो गया। सागर जिले के पुलिस थाना बंडा के ग्राम जमुनिया में एक नौजवान बेटे द्वारा अपने बाप से मारपीट करने का अमानवीय मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर बेटे की करतूत की रपट दर्ज कराई है।

मिली जानकारी अनुसार, यह वायरल वीडियो सागर जिलाअंतर्गत बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया का है। जहां के निवासी मुन्ना सिंह लोधी से उनका पुत्र संजय लोधी बेरहमी से मारपीट कर रहा है और एक पड़ोसी व्यक्ति उसे ऐसा करने से रोक रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरत में पड़ गए। लोगों की इस मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: कुबेरेश्वरधाम पर मंगलवार से आरंभ होगा निशुल्क रुद्राक्ष वितरण, बनाए गए नौ काउंटर

पीड़ित मुन्ना सिंह लोधी ने बताया कि संजय लोधी उसका बड़ा बेटा है। वह शराब पीने आदी है। शराब पीकर आए दिन हंगामा करता है। रोकने पर मारपीट करता है। इसके पहले भी उसने मारपीट की थी, जिसकी शिकायत बंडा थाने में की थी। उन्होंने बताया कि यह जो वीडियो वायरल हुआ है, यह सोमवार का है। उनका  कहना है कि उनका यह बेटा उनका तथा उनकी पत्नी की जान का दुश्मन बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: गुमशुदा अधेड़ का नर कंकाल कैमोर पहाड़ पर मिला, गांव में मचा हड़कंप

मारपीट की इस घटनाक्रम के बाद वह फिर से अपने बेटे की पुलिस थाने में शिकायत करने आए हैं। थाने में दिए आवेदन में फरियादी मुन्ना सिंह लोधी पिता भुजबल सिंह लोधी उम्र 58 साल निवासी बार्ड क्रमांक-4 ग्राम जमुनिया थाना बंडा रिपोर्ट लेख कराई कि मैं उक्त पते पर रहता हूं। ड्राइवरी का काम करता हूं। 23.03.25 के दोपहर करीब 12 बजे मैं अपने घर पर था, तभी मेरा लड़का संजय सिंह घर आया और घर में बहू के कमरे का दरवाजे खुलवाने के लिए लाते मारने लगा। मेरी बहु प्रियंका लोधी ने दरवाजे नहीं खोले तो लड़का संजय सिंह मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें