फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: श्रद्धालुओं को उतारने के बाद वापस लौट रही टेंपो ट्रैवलर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Mon, 25 Nov 2024 10:26 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिला अंतर्गत खुरई नगर के सुभाष वार्ड में रविवार रात लगभग दो बजे धार्मिक स्थल भ्रमण करके लौटे श्रद्धालुओं को उतारने के बाद अचानक टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने दमकल के साथ मिलकर आग को बुझाया। लेकिन तब तक ट्रैवलर गाड़ी पूरी जल चुकी थी।

खुरई के सुभाष वार्ड में मस्जिद के पास रात लगभग दो बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब दर्जन भर श्रद्धालुओं को टेंपो ट्रैवलर गाड़ी से उतारने के एक मिनट बाद ही आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन चालक उसे समझ पाता इससे पहले वह आग के गोले में बदल गई। वाहन चालक ने तुरंत अपने मालिक विजय अहिरवार को संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद शहरी थाना पुलिस भी पहुंच गई। दमकलकर्मी रवि अहिरवार ने सूचना मिलते अपने स्तर पर अधिकारियों को संपर्क कर तुरंत दमकल से आग पर काबू पाया।

जानकारी देते हुये विजय अहिरवार ने बताया कि रविवार की सुबह उसने अपनी टेंपो ट्रैवलर गाड़ी को देव दर्शन के लिये छतरपुर भेजा था, जिसमें लगभग एक दर्जन श्रृद्धालु थे। रात लगभग दो बजे वापस लौटकर मस्जिद के पास सवारियों को उतारने के कुछ देर बाद गाड़ी में आग लग गई। आग तो बुझाई गई, लेकिन पूरी गाड़ी जल गई। उसने सेकेंड हैंड सात लाख की खरीदी थी। पूरा नुकसान हो गया। यह समझ नहीं आ रहा है कि आग कैसे लगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें