फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: 11 घंटे में मालिक को ढूंढ निकाला, फिर रात को लिया ऐसा बदला…टक्कर लगने पर कुत्ते ने बवाल काट डाला

Tue, 21 Jan 2025 04:38 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

आपने किस्से-कहानियों में सुना होगा कि इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी अपने साथ हुई घटना का बदला लेते हैं। सागर शहर में ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें एक कुत्ते ने करीब 12 घंटे बाद उसको टक्कर मारने वाली कार से बदला लिया। वह दिन भर इंतजार करता रहा और रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर पार्क गाड़ी को चारों ओर से पंजे से खरोच दिया। कुत्ते की यह हरकत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसे देखकर कार मालिक का पूरा परिवार हैरान है। हालांकि बदला लेने वाले कुत्ते ने कार चालक या उसके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

शहर के तिरुपतिपुरम में रहने वाले प्रहलाद सिंह घोषी ने बताया कि 17 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे परिवार को लेकर एक शादी समारोह में जाने घर से निकला था। घर से करीब 500 मीटर दूर कॉलोनी के एक मोड़ पर वहां बैठे काले रंग के कुत्ते को कार की टक्कर लग गई। इसके बाद वह बहुत दूर तक भौंकते हुए कार के पीछे दौड़ता रहा। प्रहलाद ने बताया कि वह रात करीब एक बजे शादी से लौटकर वापस घर पहुंचे और कार को सड़क किनारे पार्क करके सो गए।

सुबह उठकर देखा तो कार में चोरों ओर से खरोच लगी थी, तो सोचा कि कोई बच्चे पत्थर से रगड़ गए हैं, लेकिन जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें एक कुत्ता कार को पंजों से खरोचते नजर आया। पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन फिर अचानक से याद आया कि दोपहर में इसी कुत्ते को कार से टक्कर लगी थी।

प्रहलाद ने बताया कि कुत्ते ने कार को चारों तरफ से खरोच दिया था। दूसरे दिन कार लेकर शोरूम पहुंचा तो उसकी डेंटिंग-पेंटिंग कराने करीब 15 हजार रुपए का खर्चा आया है, अब यही डर लगता है कि कहीं वह कुत्ता फिर से आकर कार को न खरोचने लगे, इसलिए अब गेट के अंदर गाड़ी पार्क करने लगा लूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें