फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: न्याय की गुहार, कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में किसान लेकर पहुंचा फूलमाला और नारियल प्रसाद

Tue, 27 May 2025 04:28 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है। इसमें लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं ताकि उनकी शिकायतें सुनी जाएं और उनका समाधान हो। लेकिन कई बार जब लोगों की सुनवाई नहीं होती या उन्हें न्याय नहीं मिलता, तो वे ध्यान खींचने के लिए अलग तरीके अपनाते हैं।

ऐसा ही एक अनोखा मामला सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान सामने आया। एक किसान पूजा की थाली लेकर आया, जिसमें मिठाई, नारियल और फूलमाला थीं। उसने कहा कि भगवान भी इन चीजों से मान जाते हैं, तो शायद अधिकारी भी मान जाएं।

यह भी पढ़ें-मोहन कैबिनेट की बैठक आज, विभागाध्यक्षों को मिल सकते हैं और अधिक वित्तीय अधिकार

किसान ने अधिकारियों को मिठाई और फूलमाला चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पुलिसवालों ने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। यह किसान तीन साल से अपनी जमीन के लिए परेशान था और बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। परेशान किसान ने सोचा कि पूजा की थाली लेकर आने से शायद अधिकारी उसकी बात सुनेंगे। लेकिन आज भी किसान को अधिकारियों से कोई ठोस जवाब नहीं मिला और वह निराश होकर वापस चला गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें