सागर जिले के गौरझामर कस्बे के रहने वाले ड्राइवर संतोष आठिया की संदेहास्पद मौत हो गई। मामले में परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए गौर झामर गांव में चक्का जाम किया था। जिसे पुलिस ने समझा बुझाकर समाप्त करा दिया था। वहीं सोमवार को मृतक संतोष आठिया के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग संतोष के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति हाथ में कटर लिए है, जो गर्दन काटने की बात कह रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने दोपहर 2:00 बजे बताया कि वीडियो संज्ञान में आए हैं। सभी बिंदुओं पर पर जांच की जा रही है। मामले में विधिवत कार्रवाई जारी है।
बता दें कि मृतक संतोष के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शनिवार शाम 6:00 बजे गौर झामर निवासी कुछ लोगों के साथ संतोष नरयावली जाने का कहकर घर से निकला था। रात 8:00 बजे उनके फोन पर बात भी हुई थी। जिस पर संतोष ने जल्दी घर आने का बोला था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा। रविवार सुबह उनके साथियों ने सागर अस्पताल से संतोष की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर देखा संतोष के सीने और शरीर के अंदर हिस्से में चोट के निशान मिले थे।