फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे भाजपाई, कहा- विदेश में भारत की छवि...

Thu, 19 Sep 2024 10:26 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर शहर में भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मामला दर्ज करने की मांग की है। गुरुवार शाम के समय बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कैंट थाने पहुंचे। जहां राहुल गांधी पर विदेश की धरती पर जाकर देश विरोधी बात करने का आरोप लगाते हुए उन पर मामला दर्ज करने की मांग की गई। कैंट थाने के परिसर में मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक और महापौर समेत लगभग 500 भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर मामला दर्ज करने की मांग की है।

लगभग 500 कार्यकर्ताओं के साथ सागर जिले के मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह विधायक प्रदीप लारिया महापौर तथा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुवार को शहर के कैंट थाना पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना कैंट में एकत्रित होकर आवेदन के माध्यम से मांग की है कि राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की बुराई करते हैं। लोकतंत्र पर भी प्रश्न चिन्ह लगाते हैं, इसलिए उन पर देश का अपमान करने का मामला दर्ज होना चाहिए।

मामले में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि राहुल गांधी आने वाले समय में आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, जिससे ये साफ समझ आता है कि वे ओबीसी एससी-एसटी के खिलाफ हैं। लारिया ने कहा कि राहुल गांधी कई बार पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी कर चुके हैं, जिसका जिक्र आवेदन में किया है। वहीं, भाजपाइयों द्वारा दिए गए आवेदन पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा का कहना है कि आवेदन का परीक्षण कर जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें