फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शर्मसार हुआ मप्र: अब सागर में 80 साल की वृद्धा से दुष्कर्म, जुर्म छिपाने की कोशिश में उतारा मौत के घाट

Fri, 04 Oct 2024 05:00 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

मध्य प्रदेश में लगातार सामने आ रहे दुष्कर्म के मामले शर्मसार कर रहे हैं। अब ताजा मामला सागर का है, जहां 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार मामला सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम सिसगुआ का है। बताया गया कि घर में 80 वर्ष की वृद्ध महिला अकेली रहती थी। बीते दिनों उसकी लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मामले में अब एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है।  

सागर एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उइके ने बंडा थाना परिसर में पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। मामला 27-28 सितंबर की दरमियानी रात्रि का है। पुलिस को वृद्धा के शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच में पाया कि घटना के बाद से सिसगुआ गांव का रहने वाला सरमन गौड़ नजर नहीं आ रहा है। मृतिका के परिजनों द्वारा संबंधित व्यक्ति पर संदेह किए जाने एवं घटना के बाद गांव से भाग जाने पर पुलिस ने टीम गठित की। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में बीना, कटनी, भोपाल, सागर, पथरिया रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर पहुंची। 3 अक्तूबर को पुलिस को जानकारी मिली कि सरमन गौड़ शाहपुर से सिसगुआ पैदल जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। पुलिस की पूछताछ में उसने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करना और पत्थर मारकर उसकी हत्या करना स्वीकार कर लिया। 

पुलिस द्वारा इस घटना में प्रयुक्त पत्थर सरकारी कुआं से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिसम्मत धाराओं मैं प्रकरण दर्ज कर न्यायालय मैं पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें