फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, निकाला गया जुलूस; देखें वीडियो

Sat, 20 Jun 2026 08:02 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों चाकू के दम पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बिट्टू तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद (दस्तयाब) कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका जुलूस निकाला और फिर न्यायालय में पेश किया।

दरअसल, कुछ दिन पहले मकरोनिया थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण की एक खौफनाक वारदात सामने आई थी। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। फुटेज में साफ देखा जा सकता था कि आरोपी बिट्टू तोमर सरेराह हथियार (चाकू) की नोक पर नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर जबरन अपने साथ ले जा रहा था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी का भारी दबाव था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल) के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को सटीक मुखबिर और तकनीकी इनपुट से सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग लड़की को लेकर कुरवाई स्टेशन पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।

ये भी पढ़ें- Ujjain: श्री महाकाल का अनोखा श्रृंगार, पहले भांग से सजाया, फिर स्वास्तिक और चंद्रमा के स्वरूप में दिए दर्शन

सूचना मिलते ही मकरोनिया और बीना पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कुरवाई स्टेशन पर घेराबंदी की और आरोपी बिट्टू तोमर को धर दबोचा। साथ ही उसके चंगुल से नाबालिग को सुरक्षित छुड़ा लिया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें