फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: संदिग्ध मांस लेकर जा रहीं दो युवतियां गिरफ्तार, पीछा करने वाले युवक पर किया पथराव

Sun, 28 Jun 2026 10:09 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

जिले के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़रिया टोल प्लाजा के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध मांस लेकर जा रही दो युवतियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों युवतियां मोटरसाइकिल से मांस लेकर जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।



इसी दौरान आरोपित युवतियों ने बचने के प्रयास में उनका पीछा कर रहे एक कार सवार युवक पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी सहायता की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिछिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में समान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों युवतियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान युवतियों ने संदिग्ध मांस से भरा झोला नहर में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें- जामसांवली से लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; एक गंभीर

पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियां इमरती गांव की निवासी हैं। बरामद मांस को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। उसकी प्रकृति और पहचान का पता लगाने के लिए परीक्षण कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि संदिग्ध मांस कहां से लाया गया था और उसे किस उद्देश्य से तथा कहां ले जाया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।   पथराव में घायल युवक

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें