फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: शादी से पहले खुला झूठे प्यार का सच, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दूल्हा सलाखों के पीछे

Mon, 19 May 2025 06:58 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

शादी का मंडप सजने से पहले ही दूल्हे की पोल खुल गई और उसके सपनों का महल सलाखों के पीछे ढह गया। मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सामाजिक रिश्तों की नींव, विश्वास और कानून की ताकत, तीनों को एक साथ सामने ला खड़ा किया है।
रघुनाथगढ़ निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र कुमार साकेत को पुलिस ने शादी से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने एक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर महीनों तक शारीरिक शोषण किया और जब पीड़िता ने सच का सामना कर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी।

घटना की रिपोर्ट 18 मई को पीड़िता ने हनुमना थाने में दर्ज कराई। मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी तक पहुंचा, उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अनिल काकडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

ये भी पढ़ें- नौकरी दिलाने के बहाने महिला को मुंबई से बुलाकर भोपाल में किया दुष्कर्म, लव जिहाद का आरोप

आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376(2)(एन), 450, 506 और पॉक्सो एक्ट की धाराएं 5/6 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इसे महिलाओं के खिलाफ अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का उदाहरण बताया।

ये भी पढ़ें- पति से प्रताड़ित होकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, विवाह के एक माह भी नहीं हुए थे पूरे

पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने कहा कि ऐसे मामलों में कोई भी सामाजिक दबाव या रस्में कार्रवाई में बाधा नहीं बन सकतीं। पीड़िता को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें