फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: 60 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, अब सिर की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 30 Mar 2026 06:31 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब 60 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मृतका की पहचान लीला पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव बिना सिर के मिला है, जबकि सिर अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मंडला मर्डर मिस्ट्री, झाड़ियों में मिला युवती का शव, पास ही पेड़ पर लटका मिला युवक

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में महिला का सिर कटा शव मिला है। सिर की तलाश जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें