रीवा पुलिस ने लंबे समय से नशे के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करने वाले 600 शीशी कफ सिरप के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी नशे के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स की तस्करी कर रहे थे।
दरअसल कोतवाली थाना पुलिस को एक सूचना मिली कि अखाड घाट के खाली जगह में प्रतिबंधित कफ सिरप को चार पहिया वाहन से अनलोड कर दो पहिया वाहन द्वारा तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने दो पहिया स्कूटी तथा 600 शीशी कफ सिरप बरामद कर ली। पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड एम्बुलेंस चालक था। युवक एम्बुलेंस से ही इस कफ सिरप की तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी समेत एम्बुलेंस और 600 शीशी कफ सिरप को जब्त किया है। आरोपियों को को जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025 का सीएम आज करेंगे शुभारंभ, होंगे कई फिल्मी और पर्यटन हस्तियां शामिल
मामले को लेकर रीवा सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित कप सिरप की तस्करी की जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और आगे की कार्रवाई जा रही है।