फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 08:02 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सेमरिया तहसील के शाहपुर सर्किल में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राजस्व निरीक्षक ने फरियादी से भूमि सीमांकन कराने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सौदे के तहत आरआई पहले ही फरियादी से दो हजार रुपये एडवांस के तौर पर ले चुका था, जबकि शेष तीन हजार रुपये की मांग वह लगातार कर रहा था। रिश्वत से परेशान फरियादी ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में इसकी शिकायत दर्ज कराई। 

ये भी पढ़ें- कमोड में हत्या: बच्चे को जिंदा ही किया गया था फ्लश, फेफड़ों में मिला पानी, पीएम रिपोर्ट में खुले राज

शिकायत की प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार जैसे ही राजस्व निरीक्षक ने फरियादी से शेष तीन हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी के हाथों पर केमिकल परीक्षण में रिश्वत लेने की पुष्टि भी हुई।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें