फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: हरियाली पूजा के प्रसाद से फैला संक्रमण, कोदो के ‘रोट’ खाने से 13 बीमार, एक महिला रीवा रेफर

Fri, 25 Jul 2025 09:30 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र के देवरी बघेलान गांव में हरियाली पूजा के अवसर पर बांटे गए प्रसाद से 13 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। माता रानी मंदिर में दोपहर को पूजा-पाठ के बाद कोदो के आटे से बने 'रोट' को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया था। शाम को जैसे ही ग्रामीणों ने प्रसाद का सेवन किया, कुछ ही समय उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हो गई। 

ये भी पढ़ें: 'क्या दिन थे, मैं नहीं जी पा रही': इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद मिले मां-बेटी के शव; दो दिन पहले पति ने दी थी जान

इसके बाद सभी बीमार लोगों को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। सभी मरीजों की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है, हालांकि सुनीता बसोर नामक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। CHC के चिकित्सक डॉ. आरके पाठक ने बताया कि मरीजों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है।

ये भी पढ़ें:  जीजा बना 'जल्लाद', पति से अलग रह रही साली का उजाड़ा परिवार; बच्चों की हत्या की खौफनाक कहानी

सूचना पर समाजसेवियों  राजेंद्र प्रसाद मिश्र, रामदयाल शर्मा, कुंज बिहारी तिवारी, राजरमन पटेल सहित अन्य ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और प्रशासन को सहयोग प्रदान किया। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें