फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: सीएम के दौरे पर पूर्व विधायक का शक्ति प्रदर्शन, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ घेराव की कोशिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:05 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मऊगंज दौरे पर सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है। पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने आज प्रशासन के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। मांगों को लेकर वह 500 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ बहुती जलप्रपात की ओर कूच कर गए हैं। पुलिस प्रशासन उन्हें रोकने की कोशिश में जुटा रहा लेकिन बन्ना अपने इरादों पर अडिग दिखे।

मऊगंज में एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विकास यात्रा के तहत आगमन हुआ तो वहीं दूसरी तरफ सियासत गरमाने लगी है। पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 500 से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ बहुती जलप्रपात की ओर कूच कर दिया। उनका आरोप है कि पूरा जिला भ्रष्टाचार की चपेट में है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें- पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सागर में बवाल, जामा मस्जिद कटरा बाजार जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बन्ना ने तंज कसते हुए कहा कि ‘यहां की जमीन अब इंसानों की नहीं, आवारा पशुओं की हो गई है। चौक मोड़ के पास पुलिस ने दो जगह बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ का जोश देखते ही बनता था। पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन बन्ना और उनके समर्थक किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें