फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: कलेक्टर सूर्यवंशी का एक्शन, लेट-लतीफ कर्मचारियों पर सख्त रुख, देरी से आने पर अब कटेगा वेतन

Thu, 30 Apr 2026 07:13 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

जिले में नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त तेवर अपनाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार सुबह ठीक 10:10 बजे उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां कार्यालयीन समय के बावजूद कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को समय पर उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और समय की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि कार्यालय का अनुशासन सर्वोपरि है और हर कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। यहां भी कई कर्मचारी निर्धारित समय के बाद कार्यालय पहुंचते पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह रवैया अब नहीं चलेगा और समय की पाबंदी हर हाल में सुनिश्चित करनी होगी।

ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, बोले- असंभव कार्यों को पहुंचाया लक्ष्य तक

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मौजूद अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों की ई-एटेंडेंस व्यवस्था तत्काल लागू की जाए। साथ ही, जो कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचते हैं, उनसे आधे दिन का अवकाश आवेदन लिया जाए। कलेक्टर ने यह भी साफ कर दिया कि भविष्य में देर से आने वाले कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी लोग निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें और कार्यालय में अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें