फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News:400 रुपए के लिए दोस्त ने घोंटा था दोस्त का गला, कॉल रिकॉर्ड ने खोला हत्या का राज

Thu, 12 Dec 2024 06:55 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा के बैकुंठपुर में दो माह पहले  एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा था जिसके बाद आरोपी युवक को महाराष्ट्र  से गिरफ्तार किया गया।  न्यायालय में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वयं ही अपने गांव के एक परिचित व्यक्ति को फोन पर  मर्डर के बारे में जानकारी दी थी। व्यक्ति ने कॉल रिकार्डिंग करके  पुलिस को बताया। फिर बाद में  पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार कर लिया।

दो माह पूर्व घर से बरामद हुआ था युवक का शव
घटना रीवा के बैकुंठपुर थाना के डिहिया गांव की है। यहां पर 38 साल के एक युवक उमेश वर्मा का शव उसके ही घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। शव बरामद होने के बाद घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था जिसमें हत्या के बारे में पता चला था।

 कॉल रिकार्डिंग से पुलिस को मिली लीड 
घटना के डेढ़ माह बाद एक युवक  हत्या के बारे में एक कॉल रिकार्डिंग लेकर थाने पहुंचा था। इस कॉल रिकार्डिंग की क्लिप सुनकर पुलिस हैरत में पड़ गई। दरअसल कॉल रिकार्डिंग मृतक उमेश के दोस्त लालता वर्मा की थी। इसमें अपराध बोध के चलते उसने गांव के एक परिचित युवक से गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूली थी। 

पुलिस की टीम महाराष्ट्र गई
पूरी जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई और आरोपी युवक लालता वर्मा को नासिक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को  रीवा लाया गया। पुलिस की पूछताछ में  चौका देने वाला खुलासा हुआ। आरोपी लालता वर्मा के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के पूना में रहता था। पत्नी की तबियत खराब होने के कारण वो झाडफूंक करवाने के लिए, उसे रीवा स्थित अपने गांव डिहिया लेकर आया हुआ था।  7 अक्टूबर को उसकी पत्नि अपने बच्चों के साथ रीवा स्थित अपने मायके चली गई। इधर आरोपी अपने दोस्त उमेश वर्मा के साथ घर पर ही शराब पार्टी करने चला गया।

शराब पार्टी के दौरान दोस्त का गला  घोंटा 
 शराब पार्टी के दौरान शराब खत्म हो गई।  उमेश ने आरोपी लालता वर्मा को और शराब लाने के लिए 500 रुपए दिए। वो  100 रूपए की शराब लेकर आया। इसके बाद दोनों ने दोबारा शराब पी। नशे की हालत में उमेश ने अपने दोस्त से बाकी के 400 रूपए वापस मांगे। उसी दौरान दोनों दोस्तों के बीच विवाद हो गया। तभी उमेश वर्मा ने अपने दोस्त लालता वर्मा को लात मार दी। इससे उसके गुप्तांग में चोट लग गई। और वह बेहोश हो गया। कुछ देर के बाद जब वह होश में आया तो उसने उमेश का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के तीन दिन तक शव कमरे के अंदर ही पड़ा रहा। 10 अक्टूबर को जब उस कमरे से तेज दुर्गन्ध आई, तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

आरोपी ने गांव के व्यक्ति से बताई थी हत्या की बात
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद से उसे आत्मग्लानि थी। हत्या के बाद वो अपने परिचित व्यक्ति के पास गया। उसे सब कुछ बता दिया। पर परिचित व्यक्ति ने उसकी बात नहीं मानी क्योंकि आरोपी शराब पिए हुआ था। बाद में आरोपी लालता वर्मा अपने परिवार के साथ वापस महाराष्ट्र  चला गया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें