फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ABVP कार्यकर्ता ने दुर्घटनाग्रस्त युवक को बचाया, एक घंटे सड़क किनारे तड़पता रहा, मेडिकल कॉलेज रेफर

Thu, 31 Jul 2025 10:17 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मऊगंज-बहुती मार्ग पर मदरलैंड विद्यालय के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक (क्रमांक MP17MM6258) अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह सड़क किनारे लगभग एक घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन राहगीरों में से किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की।

इसी दौरान संयोगवश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता उस मार्ग से गुजरे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को अपनी निजी गाड़ी से मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें: 'साईं बाबा की मूर्ति कुएं में डाल दो,फोटो जला दो': महामंडलेश्वर बोले- हम फकीर की पूजा क्यों करें?

घटना की सूचना मिलने पर ABVP के जिला संयोजक सुंदरम मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को रीवा भेजवाया। फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस और एबीवीपी कार्यकर्ता मिलकर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: 'मैं जा रही हूं', जिस पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, वो HC का जज बना तो महिला जज ने दिया इस्तीफा; भावुक कर देगा
   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें