फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम, बातचीत के दौरान जमीन पर गिरा ग्रामीण, मौत पर उठे सवाल

Fri, 26 Dec 2025 01:23 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत डोमा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बिजली विभाग की संभागीय विजिलेंस टीम की मौजूदगी में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना ने न सिर्फ पूरे गांव को झकझोर दिया, बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजेश कुमार चतुर्वेदी, निवासी ग्राम पंचायत डोमा, थाना चोरहटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की विजिलेंस टीम, जिसमें विपिन सिंह सहित तीन अन्य कर्मचारी शामिल थे, राजेश कुमार चतुर्वेदी के घर पहुंची थी। टीम द्वारा घर में बिजली चोरी की आशंका को लेकर पूछताछ की जा रही थी।

ये भी पढ़ें: Shahdol News: अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी

इसी दौरान अचानक राजेश कुमार चतुर्वेदी को सीने में तेज दर्द उठा और वे विजिलेंस टीम के सामने ही जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस घटना को लेकर गांव में एक अलग ही तस्वीर सामने आ रही है।

ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान विजिलेंस टीम और राजेश कुमार चतुर्वेदी के बीच झड़प हुई, जिसमें उन्हें धक्का लगा और वे गिर पड़े। गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। गांव के चौकीदार बालेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि टीम बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे घर के अंदर घुसी और बातचीत के दौरान मारपीट की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को घेर लिया जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दो लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही विजिलेंस टीम के वाहन को भी जब्त किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें