फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: पहचान छुपाने के लिए बुजुर्ग दंपति पर हमला, पति की मौत, गांव के ही दरिंदे निकले आरोपी

Mon, 19 Jan 2026 12:11 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

जिले में पुलिस ने एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया है। सोहागी थाना क्षेत्र में पहचान छुपाने की नीयत से एक बुजुर्ग दंपति पर किए गए जानलेवा हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। प्रारंभिक तौर पर मामला अज्ञात हमलावरों का माना जा रहा था लेकिन पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले कोई बाहरी लोग नहीं, बल्कि उसी गांव के निवासी थे, जिन पर पीड़ित परिवार ने कभी संदेह तक नहीं किया था।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मां-बेटी के साथ किया गंदा काम, कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के बाद अपनी पहचान छुपाने और पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। घटना स्थल से साक्ष्य मिटाने और खुद को निर्दोष साबित करने की रणनीति बनाई गई थी, लेकिन सोहागी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय इनपुट और कड़ी पूछताछ के आधार पर आरोपियों को बेनकाब कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और पहचान उजागर होने की आशंका को इस हमले की प्रमुख वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें