फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: मक्के की बोरियों में छिपाकर ला रहे थे 18 क्विंटल गांजा, पुलिस ने पकड़ी 3.50 करोड़ रुपये की बड़ी खेप

Sat, 18 Jul 2026 01:20 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा जिले की मनगवां थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 क्विंटल गांजा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो गांजे की खेप को मक्के की बोरियों के बीच छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ले जा रहे थे।

बोरियों के भीतर गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे
गुरुवार देर रात पुलिस को हाईवे पर खड़े एक संदिग्ध ट्रक की सूचना मिली। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में चालक ने ट्रक में मक्का लोड होने की बात कही, लेकिन पहले से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को संदेह हुआ। तलाशी लेने पर बोरियों के भीतर मक्के के साथ बीच-बीच में गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे।

ट्रक को थाने लाकर पूरी तरह से जांच की गई। सभी बोरियां खुलवाने पर कुल 18 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की खेप ओडिशा से लोड की गई थी, जिसे रीवा के रास्ते उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचाया जाना था। गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के निवासी हैं। उनसे पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- MP: VIP काफिले में पीछे छूट गए मंत्री, सीएम के हेलीकॉप्टर पर सवार होने के लिए लगानी पड़ गई दौड़, देखें वीडियो

पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने बताया कि मनगवां पुलिस ने करीब 3.50 करोड़ रुपये मूल्य का 18 क्विंटल गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड सहित पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें