फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: खतरों का खिलाड़ी बनकर जनसंपर्क मंत्री शुक्ला ने की स्काई साइकिलिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 26 Sep 2023 10:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसे देखकर लोग अपना सिर खुजाने लगे। दरअसल वायरल वीडियो बीते रविवार का है। 15 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए इको पार्क का भव्य लोकार्पण रविवार की शाम होना था। इको पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व जनसम्पर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला निरीक्षण करने इको पार्क गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्काई साइकिलिंग करने का मन बनाया। फिर क्या था देखते ही देखते राजेंद्र शुक्ला हवा में लटकी केबल के सहारे साइकिल पर सवार हुए और पैडल मारते हुए बीहर नदी के इस पार से उस पार चले गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
जब मंत्री एडवेंचर का लुफ्त उठा रहें थे, उसी दौरान किसी ने जनसम्पर्क मंत्री का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। राजेंद्र शुक्ला का स्काई साइकिलिंग वाले ऐडवेंचर करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जनसंपर्क मंत्री लोगों को एक संदेश देना चाहते थे कि इको पार्क में बने सभी स्पोर्टस एडवेंचर्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि जब जनसंपर्क मंत्री स्काई साइकिलिंग कर रहे थे तब वहां स्पोर्ट्स एक्सपर्ट भी मौजूद थे।

रविवार को हुआ था इको पार्क का लोकार्पण
रविवार की शाम शहर की बीहर नदी पर बनकर तैयार हुए इको पार्क का भव्य लोकार्पण जनसम्पर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला और विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम के हाथों किया गया था। ईको-पार्क में जिप लाइन, स्काई साइकिलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, कमाण्डो क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज, रोप कोर्स, छोटे बच्चों के लिये अत्याधुनिक झूले के साथ कई मनोरंजक सुविधाएं हैं. पर्यटकों के लिये शानदार विश्व-स्तरीय कैफे, मल्टी क्यूजिन रेस्टोरेंट है। साथ ही विंध्य और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी पर्यटक इसी इको पार्क के परिसर में लोग उठा सकेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें