आलोट पुलिस ने विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के पास से माता प्रसाद की तस्करी करते हैं पंजाब की दो महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 56 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे डोडाचूरा कहां से लेकर आए थे और किस देने जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार एमपी अमित कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहा है अभियान के तहत रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में कुछ लोग मादक पदार्थ लेकर जा रहे है। सूचना पर आरोपियों को पकड़ने के लिए एएसपी (रतलाम ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन के पास जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की तथा वहां से आरोपी 50 वर्षीय रानो पति टोनी बाजीगर निवासी बलजोट नगर करतारपुर जिला जालंधर (पंजाब) 26 वर्षीय सीमा पिता पाली बाजीगर निवासी संगवाल थाना वीलबा जिला जालंधर और 35 वर्षीय रामसिंह पिता बद्रीसिंह गुर्जर निवासी ग्राम कनाहेडा थाना सुवासरा जिला मंदसौर को हिरासत में लेकर उनके पास मौजूद दो ट्राली बैग व तीन हैंड बैग की तलाशी ली गई। बैगों में रखे प्लास्टिक के पैकेटों में 56 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा पाया गया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और डोडाचूरा जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट की धारा धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- महेश्वर में महामृत्युंजय शिव रथयात्रा में दिखा सुंदर नजारा, महाआरती से शिवमय हुआ नगर; देखें तस्वीरें
घरों पर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचती हैं
आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर ने बताया कि जब्त डोडाचूरा की कीमत 1 लाख 13 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डोडा चूरा लेकर पंजाब जा रहे थे। आरोपी रानो और सीमा घर पर डोडाचूरा के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचती है। आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे डोडाचूरा कहां से लेकर आए थे। टीम में एसआई मनोज पाटीदार, एएसआई अशोक चौहान आदि शामिल हैं।