फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam Crime: सराफा बाजार में डकैती से पहले अंतरराज्यीय गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sun, 14 Jun 2026 04:22 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

रतलाम शहर के सराफा बाजार में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही स्टेशन रोड पुलिस ने एक खतरनाक अंतरराज्यीय गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घातक हथियार और चोरी-नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। गैंग का एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी अशोकनगर, रायसेन, उज्जैन और गुना जिलों के निवासी हैं। एएसपी विवेक कुमार ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। इसी दौरान स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन को सूचना मिली कि उंकाला रोड स्थित नई ईदगाह क्षेत्र में पंचपीर दरगाह के पास 6-7 लोग धारदार हथियारों के साथ बैठे हैं और शहर के चांदनी चौक सराफा बाजार में किसी बड़ी ज्वेलर्स दुकान पर डकैती की योजना बना रहे हैं।

पढ़ें: कोठियों की तस्वीरें दिखाकर हुआ फरार, कैसे मुरैना में मिली पीड़िता? सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार के निर्देशन तथा एएसपी विवेक कुमार और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में तीन टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग के छह सदस्यों को हथियारों और चोरी में प्रयुक्त औजारों सहित पकड़ लिया। रतलाम निवासी आरोपी ने की थी रेकी
गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश मोंगिया (56), मेहरसिंह उर्फ नेहरसिंह (60), नामेश उर्फ सोल्जर (20), प्रभात उर्फ चेतन (27), निखिल मोगिया (19) और वजूद उर्फ अंगद (29) शामिल हैं। इनके पास से तलवार, फालिया, गुप्ती, टॉमी, गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पाना, पेचकस सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गैंग का फरार साथी दिनेश हांडा निवासी रतलाम ने जिस ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया जाना था, उसकी रेकी की थी। गिरफ्तार आरोपी प्रभात बुरहानपुर जिले के नेपानगर में हुई एक बड़ी डकैती का फरार इनामी आरोपी भी है। गैंग के कई सदस्यों के खिलाफ गिरफ्तारी और स्थायी वारंट लंबित हैं। पूछताछ में आरोपियों ने एक दिन पहले सालाखेड़ी क्षेत्र के एक मकान में चोरी करना स्वीकार किया है। उनके कब्जे से चोरी के जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 जून 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें