फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: जिले में जोरदार बारिश, पानी से भरे अंडरब्रिज में उतारी स्कूल बस, आठवीं तक बच्चों रहेगी छुट्टी

Wed, 03 Sep 2025 10:14 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

रतलाम जिले में 14 अगस्त से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। तीन सितंबर को रतलाम शहर तथा आसपास के गांवों व नगरों में सुबह करीब 11 बजे पुन: बादल छाए और करीब 15 मिनट बारिश हुई। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे पुन: तेज बारिश शुरू गई और रात नौ बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। काफी देर तक बारिश इससे नदी-नाले उफान पर आ गए। रतलाम-खाचरौद मार्ग स्थित कुरेल नदी की रपट पर पानी आ गया, इससे यातायात बाधित हो गया तथा दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई, लेकिन कई वाहन वाहन चालक जान जोखिम में डालकर रपट पार करते रहे।

जिले में अब तक 40.54 इंच बारिश हो चुकी है। रतलाम शहर समेत जिले में एक दिन मंगलवार को बारिश थमने के बाद बुधवार फिर से बारिश शुरू हो गई। सुबह से रुक-रुक रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। दोपहर बाद तेज मूसलाधार बारिश से रतलाम-खाचरौद मार्ग स्थित कुरेल नदी की रपटे पर पानी आ गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आए। 4 सितंबर को भारी बारिश के अलर्ट के चलते कलेक्टर राजेश बाथम ने कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

ये भी पढ़ें- एमपी के 22 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश,श्योपुर में पौने दो इंच गिरा पानी, कई बांधों के गेटे खोले

रतलाम जिले में बारिश का कहर जारी है। बुधवार दोपहर तीन बजे बाद हुई बारिश से बांगरोद गांव के बाजार में नदी का नजारा हो गया। गांव में स्थित खाटू श्याम बर्बरीक मंदिर पर एकादशी के कारण भक्तों को पानी के बीच ट्रैक्टर में बैठाकर छोड़ा गया। गांव के बाजार में पानी ही पानी नजर आया। उधर, ग्राम जड़वासाकला-बांगरोद मार्ग पर स्थित रेलवे अंडर ब्रिज दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इसके बाद भी वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहन पानी में से निकालते रहे। एक निजी स्कूल की बस भी चालक ने अंडर ब्रिज में भरे पानी में उतार दी तथा जैसे-तैसे बस को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के अनुसार उस समय बस में विद्यार्थी भी बैठे हुए थे, गनीमत रही कि बस सुरक्षित बाहर निकल आई।  

तीन घंटे बाद रहा रतलाम-खाचरौद मार्ग
दिन में भी जोरदार बारिश के कारण रतलाम-खाचरोद मार्ग स्थित ग्राम मलवासा में कुरेल नदी के पुल के ऊपर तक पानी आ गया। इसके कारण शाम चार से मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया। वहीं कई वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहन निकालते रहे। ग्रामीणों के अनुसार रात नौ बजे तक पुल पर काफी पानी था, इस कारण अभी तक यातायात चालू नहीं हो पाया  है। उधर, कलेक्टर राजेश बाथम ने भारी बारिश तथा 4 सितंबर को भी भारी बारिश  की संभावना के चलते जिले के नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार चार सितंबर को जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसआई, माध्यम शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबंध स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षक अपने निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित रहेंगे। कक्षा 9वीं से 12 वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा के चलते पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित होगी। वहीं जिले में अतिवृष्टि होने के कारण दो दिन पहले उसरगार- अमलेटा प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशानुसार उक्त पुलिया को सुधार कर बुधवार को आवागमन चालू कर दिया गिया है। वर्षा काल के बाद पुलिया में आवश्यक बदलाव कार्य कराए जाएंगे।   रतलाम के जड़वासाकला-बांगरोद मार्ग पर पानी से भरे अंडरब्रिज से निकलती बच्चों से भरी बस  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें