फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: रतलाम में कुत्ते के काटने से घायल हुए युवक की मौत, सड़क पर जनाजा रखकर किया प्रदर्शन

Thu, 28 Aug 2025 10:53 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

रतलाम जिले में आवारा कुत्तों ने आंतक मचा रखा है। हर माह चार से पांच लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों पर अंकुश के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुत्ते के काटने से घायल हुए युवक की मौत हो गई। इससे उसके परिजन व लोगों में आक्रोश फैल गया। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तथा नगर निगम अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार शाम नागरिकों व परिजन ने उसका जनाजा रखकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। करीब चार घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। करीब पौने चार घण्टे बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

परिजन के अनुसार ऑटो चाललक नासिर हुसैन निवासी अशोक नगर का पुत्र 30 वर्षीय शाहरुख हुसैन पिता नासिर हुसैन पावर हाउस रोड स्थित सब्जी नीलाम मंडी में काम करता है। वह हमेशा की तरह 31 जुलाई 2025 की सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से निकलकर हम्माली करने के लिए सब्जी नीलाम मंडी जा रहा था। तभी रास्ते में शायर चबूतरा क्षेत्र में एक कुत्ते ने उसके दाहिने पैर पर काट लिया था, इससे उसके पैर पर घुटने के नीचे बड़ा घाव हो गया था। घटना के समय शाहरुख के पिता शायर चबूतरा क्षेत्र में ही ऑटो लेकर खड़े थे। वे दोस्त इरफान के साथ शाहरुख को जिला अस्पताल ले गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद शाहरूख को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज से उसी दिन शाम को उसे छुट्टी दे दी गई थी। 25 अगस्त को शाहरुख की तबीयत ज्यादा खराब होने से उसे पुन: जिला अस्पताल में भर्ती करायाग था, वहां से 27 अगस्त को उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, परिजन उसे मेडिकल कालेज न ले जाते हुए इलाज के लिए अहमदाबाद (गुजरात) ले गए थे। अहमदाबाद में डॉक्टरों ने शाहरुख की तबीयत गंभीर बताते हुए उसे रतलाम ले जाने के लिए कहा। अहमदाबाद से बुधवार व गुरुवार की दरमियाली रात रतलाम आते समय रास्ते में शाहरुख की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- सोने चांदी के व्यापारी बोले नहीं लगने देंगे खानपान की दुकानें, सराफा में चौपाटी हटाकर रहेंगे

अधिकारियों पर कार्रवाई करें
गुरुवार शाम करीब पांच बजे उसके घर से जनाजा निकाला गया। कब्रिस्तान ले जाते समय परिजन व नागरिकों ने उसका जनाता अशोक नगर मैन रोड़ पर रखकर विरोद जताना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। नागरिकों व परिजन ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में शाहरुख को सही इंजेक्शन नहीं लगाया गया। साथ ही लोग नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद सलीम बागवान, कांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी, समाजसेवी इमरान खोखर आदि भी उपस्थित थे। इसी बीच एसडीएम आर्ची हरित व नगर निगम आयुक्त अनिल भाना भी पहुंचे। नगर क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद सलीम बागवान ने बताया कि शहर में आवारा कुत्ते व अन्य पशु घूमते रहते हैं। नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुत्तों द्वारा लोगों को काटने व पशुओं द्वारा मारने की घटनाएं होती रहती हैं। वे नगर निगम की बैठक में भी ये मुद्दे उठाते रहे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उनकी लापरवाही से एक युवक की जान चली गई, जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाकर कार्रवाई की जाएगी तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता मृतक के परिजन को दी जाएगी। इसके बाद रात करीब 8.45 बजे प्रदर्शन समाप्त किया गया।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें