फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ में मौत के मुंह से बचे दो युवक, बाइक को नहीं बचा पाए, देखें वीडियो

Sun, 25 Aug 2024 09:08 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

खतरों के खिलाड़ी तो हमने बहुत देखे हैं, जो उनका प्रोफेशन होता है। लेकिन बगैर प्रोफेशन के यदि आपको खतरों के खिलाड़ियों को देखना है तो शनिवार को राजगढ़ में यह घटनाक्रम देख लीजिए। दरअसल, शनिवार को हुई बारिश के कारण राजगढ़ जिले के नदी और नाले उफान पर थे और उनके बीच बनी पुलिया पर भी पानी था। लेकिन ऐसे में भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया को पार करते हुए नज़र आए। ऐसा ही एक नज़ारा शनिवार को नरसिंहगढ़ ब्लॉक के मोई गांव में देखने को मिला है। जहां से निकलने वाली दूधी नदी के पुल पर पानी होने के बावजूद भी बाइक पर सवार लोग पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बीच में वे तेज बहाव के कारण अपना संतुलन खो बैठे, जिसमें वे तो बच गए। लेकिन उनकी बाइक को वे बचा नहीं पाए। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मोई गांव का है, जहां से निकलने वाली दूधी नदी का पानी थोड़ी ही बारिश में गांव में बनी पुलिया पर आ जाता है और गांव के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करते हुए आसानी से नजर आ जाते हैं। ऐसे ही शनिवार को हुई बारिश के कारण पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। ऐसे में बाइक पर सवार होकर आ रहे दो लोग पुल पर पानी होने के बावजूद पुलिया पार करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही उनका संतुलन बिगड़ा और वे फिसल गए। लेकिन लगभग एक मिनट तक उन्होंने अपनी बाइक को नहीं छोड़ा और बाइक को पानी में डूबने से बचाने की जद्दोजहद करने लगे। आसपास मौजूद लोगो में से कुछ ने उनकी मदद की और कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। साथ ही वीडियो वायरल होने के पश्चात यह बात भी सामने आई है कि उक्त रास्ते से गांव के कई विद्यार्थी भी इसी तरह से निकलते है और यह शासन-प्रशासन की और से सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं रहती, जबकि पिछले वर्ष भी इस तरह से यहां दो लोगों को मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें