फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: गरीबों के हक पर डाका डालने वाले का पर्दाफाश, 300 बोरी सरकारी चावल जब्त

Sun, 18 Aug 2024 08:42 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

शाजापुर में गरीबों के हक के निवाले की कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ है, जहां खाद्य अधिकारी ने रंगेहाथ 300 बोरी चावल पकड़ा है। डासी मोहल्ला क्षेत्र स्थित एक गोदाम में पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) का चावल भारी मात्रा में मिला है।

मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीषा वास्कले और नायब तहसीलदार ने गोदाम की जांच की और पाया कि गोदाम में गरीबों को बांटने वाला सरकारी चावल बड़ी मात्रा में रखा गया था। खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि लगभग 300 बोरी और खुला चावल गोदाम में मिला है। 

मामले की जांच की जा रही है, आरोपी पर पीडीएस एक्ट 2015 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार को लगभग 4 बजे शुरू हुई और रात 8 बजे तक चली। खाद्य अधिकारी ने कहा कि गरीबों के निवाले पर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ते दरों पर अनाज उपलब्ध कराना है, लेकिन कई बार यह अनाज कालाबाजारी का शिकार हो जाता है। पीडीएस अनाजों की कालाबाजारी एक गंभीर समस्या है, जो गरीबों को उनके हक से वंचित करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें