फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: एसपी से बोला फरियादी- साहब! यही मेरा माल है, जिन दो लोगों को सस्पेंड किया है उन्हें बहाल कर दें

Sun, 12 Jan 2025 04:32 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहरी थाना क्षेत्र में हुई सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान सहित अन्य चोरियों का खुलासा शनिवार को राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने किया। इस दौरान एसपी ने फरियादी को भी अपने साथ बैठाया। वे चोरी गए माल की जब्ती के बारे में बता रहे थे, उन्होंने फरियादी से पूछा तो उसने हामी भरी, साथ ही एसपी से एक और निवेदन कर यह कहा कि इस चोरी के मामले में आपने जिन दो लोगों को सस्पेंड किया है उन्हें भी बहाल कर दीजिए। मेरी ही किस्मत खराब थी जो मेरे साथ ऐसा हुआ।

बता दें ब्यावरा शहर में लगातार 2 और 3 जनवरी की रात में हुई चोरी की घटना के मामले में राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था लेकिन शनिवार को उक्त चोरी का खुलासा हुआ और कई चौंकाने वाले राज निकलकर सामने आए। ऐसे में खुलासा करते वक्त जिस सराफा व्यापारी के यहां चोरी की घटना घटित हुई वह भी एसपी के साथ ही मौजूद था, जहां एसपी चोरों से जब्त हुआ माल, जिसमें संबंधित सराफा व्यापारी का टैग लगा हुआ था, मीडिया को दिखाते हुए उसके बारे में बता रहे थे। उसी दौरान व्यापारी ने जब्त हुए माल की पहचान की और उसे अपना बताया। साथ ही एसपी से निवेदन किया कि मैं उस वक्त कुछ भी बोला था, लेकिन ये जो चीजें हैं सही हैं और मेरी ही हैं। साथ ही आपसे ये भी निवेदन है कि जिन दो पुलिसकर्मियों को आपने सस्पेंड किया है उन्हें भी बहाल कर दीजिए। मेरी ही किस्मत खराब थी जो मेरे साथ ऐसा हुआ।

गौरतलब है कि बीते दिनों लगातार हुई चोरियों में राजगढ़ पुलिस की नाक में दम किया हुआ था। ऐसे में राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा भी लगातार क्षेत्र के दौरे पर रहे थे और मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही थी। ऐसे में एसपी ने जिन दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई उन्हें निलंबित कर दिया था, जिन्हें बहाल करने की गुहार स्वयं फरियादी ने मीडिया के सामने एसपी से लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें