राजगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता करने के लिए आए कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और संविधान में की जा रही छेड़छाड़ को लेकर भी अपनी बात रखी। साथ ही महू में वन वाली संविधान बचाओ रैली के बारे में भी बताया।
बता दें मध्यप्रदेश के इंदौर में आगामी 27 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। जिसमें जय बापू, जय भीम और संविधान बचाओ का नारा बुलंद किया जाएगा।
शनिवार को राजगढ़ आए कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने कांग्रेस की 27 जनवरी को इंदौर के महु में होने वाली संविधान बचाओ रैली और संविधान पर किए जा रहे प्रहार के बारे में बताते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर बयानी हमला बोला। उन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव को पर्ची वाला मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि भाजपा ने इस बार सबसे कमजोर व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है। जिसके दुष्परिणाम प्रदेश को भोगना पड़ रहे है।
बता दे शनिवार को राजगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता करने आए मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम चौधरी ने कहा कि विपक्ष की जायज मांगों का सरकार जवाब नहीं देती, जबकि विपक्ष का एक संवैधानिक अधिकार है। सरकार से जब सवाल किया जाता है तो वो हो हल्ला और धर्म की राजनीति की बाते करने लगते हैं। शराब बंदी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार खुद ये कह रही है कि रखने और पीने पर पाबंदी नहीं है तो शराब बंदी का मतलब ही क्या निकला। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां तक संविधान की बात है, पंजाब से लेकर मणिपुर तक अलगाववादी ताकते इस देश में फिर से घुस रही है। चाइना ने हमारी हजारों किलोमीटर की जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन सरकार उस बारे में बात करने को तैयार नहीं है।