फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम: अलाव जले, लेकिन सड़क पर कचरा न हो, राजगढ़ में इस फाउंडेशन की अनोखी पहल

Mon, 09 Dec 2024 02:50 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश का राजगढ़ जिला पथरीले इलाके के लिए जाना जाता है, जहां गर्मी में तापमान तो अधिक गर्म होता है ही, वही ठंड भी अपना रौद्र रूप जरूर दिखाती है। ऐसे में चौक चौराहे पर अलाव के इंतेजाम के लिए नगरपालिका के माध्यम से लकड़ियों का भी इंतेजाम कराया जाता है, लेकिन उसके कचरे को व्यस्थित करने के बारे में किसी ने नहीं सोचा, लेकिन ब्यावरा शहर के युवाओं की बनाई गई हेल्पिंग ह्यूमन फाउंडेशन ने जिले के सबसे बड़े शहर ब्यावरा से एक नए नवाचार की शुरुआत की है, जिसकी तारीफ संपूर्ण जिले में हो रही है।

दरअसल इस फाउंडेशन के माध्यम से शहर के अलग-अलग चौराहे पर जलने वाले अलाव की लकड़ियों के लिए एक लोहे का टीम नगरपालिका को नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया है, जिसमें जलने वाली लकड़ियों का कचरा सड़क पर न फैलते हुए एक ही जगह एकत्रित रहेगा और उस कचरे को नगरपालिका का वाहन ठिकाने लगाएगा।

फाउंडेशन के सदस्यों के मुताबिक उनकी इस पहल से जहां शहर को स्वच्छ रखने के नवाचार की शुरुआत की गई है। वहीं सड़क पर फैलने वाले अलाव के कचरे से राहगीरों और पशुओं को भी परेशानी नहीं होगी, जिसके लिए उन्होंने शहर के लगभग 8 अलग-अलग मुख्य स्थानों पर अलाव जलाने के लिए ये लोहे के टीन उपलब्ध कराए है, जिसे आगे और ठंड के प्रकोप को देखते हुए बढ़ाया जाएगा। वहीं फाउंडेशन के द्वारा शहरवासियों के लिए किए गए इस नेक कार्य के लिए नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने भी हेल्पिंग ह्यूमन फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया है और सभी युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें