फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: राजगढ़ की महिला ने भोपाल डिप्टी कलेक्टर पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, ASP बोले-हर एंगल से कर रहे जांच

Mon, 11 Nov 2024 03:43 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच इस समय सबसे चर्चित विषय भोपाल के डिप्टी कलेक्टर पर राजगढ़ की एक महिला कर्मचारी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप है, जिसमें महिला ने भोपाल के डिप्टी कलेक्टर पर राजगढ़ जिले की पचोर तहसील में तहसीलदार रहते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। इसकी चर्चा सिर्फ राजगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रही है, जिसकी शिकायत महिला कर्मी ने आवेदन के माध्यम से राजगढ़ एसपी से की है। इसकी जांच हर एक एंगल से पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 में पचोर तहसीलदार और वर्तमान में भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सौरते पर पचोर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक महिला कर्मी ने गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने बीते सप्ताह राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा को एक शिकायती आवेदन देकर डिप्टी कलेक्टर राजेश सौरते और उसके बीच घनिष्ठ संबंध, पैसे के लेनदेन और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने जैसी बातें कही गई हैं। मामले की जांच सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह को सौंपी गई है।

उक्त आरोपों की पुष्टि करते हुए राजगढ़ एडिशनल एसपी आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि,भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सौरते जो कि वर्ष 2022 में पचोर तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे, उन पर उन्हीं के कार्यालय की एक महिला कर्मी ने रुपये के लेनदेन,आपसी घनिष्ठता और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं, जिसका आवेदन हमे पिछले सप्ताह ही प्राप्त हुआ है। इस मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमें जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वो हम करेंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें