फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: ब्यावरा में रहवासियों का प्रदर्शन, रोड बनकर तैयार लेकिन नाली न होने से सड़क पर बहता है गंदा पानी

Fri, 22 Nov 2024 08:44 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के सबसे बड़े शहर ब्यावरा नगर में निवासरत नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक-8 के रहवासियों ने नालियां न होने और कारण सड़क पर बहने वाले गंदे पानी के विरोध में शुक्रवार को ब्यावरा नगर पालिका के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों और दो व चार पहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई, जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीएम गीतांजलि शर्मा ने स्थानीय रहवासियों को उनकी समस्या हल करने का आश्वासन दिया, तब जाकर उन्होंने धरना समाप्त किया।

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, वे पिछले कई साल से रोड और नालियों को लेकर परेशान थे। लेकिन जिम्मेदारों ने रोड का निर्माण तो जैसे-तैसे करा दिया। लेकिन नालियां नहीं बनाई गई, जिस कारण सड़क के दोनों और नाली का पानी भरा हुआ रहता है और लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। हमारे बच्चे खेल नहीं पाते बीमार होते हैं। हमें अब आश्वासन नहीं, बल्कि सात दिन में नालियों का निर्माण चाहिए।

वहीं, मौके पर पहुंची एसडीएम ने भी ये स्वीकार किया कि वाकई यहां के लोग नाली निर्माण न होने के कारण सड़कों पर बहने वाले गंदे पानी के कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ये भी संभव है कि दुर्घटनाएं भी होती होंगी। हमने इन्हें सात दिनों का आश्वासन दिया है और हम यहां इनके लिए नाली निर्माण करवाकर इनकी समस्याएं हल करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें